फतेहपुर, जनवरी 6 -- फतेहपुर। फाइलेरिया उन्मूलन को प्रभावी बनाने के लिए डीएम ने अफसरों की क्लास ली। बहुआ ब्लॉक चिंहित कर यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले दवा का सेवन कराने के निर्देश दिए। बीडीओं की मॉनिटरिंग तय करते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत बहुआ ब्लॉक से जिले स्तर ओटीटी कार्यशाला हुई। डीएम रविन्द्र सिंह ने बताया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 28 फरवरी तक चलेगा। बहुआ ब्लॉक का माइक्रोप्लान बनाते हुए संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को दायित्य सौंपा। उन्होने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए प्रधान, सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं के माध्यम से बचाव व दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। प्रचार प्रसार के लिए मुनादी कराए और शत प्रतिशत दवाओं का सेवन कराने के निर्देश दिए। आबादी के पा...