पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए जिले में 10 फरवरी से शुरू किये जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के सफल किर्यान्वयन के लिए जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय में जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर पी मंडल द्वारा मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी मीडिया प्रतिनिधियों को 10 फरवरी से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन एमडीए कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लोगों को इसका लाभ उठाकर फाइलेरिया से सुरक्षित रहने की आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान डीएमएंडई आलोक कुमार, डब्लूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. दिलीप कुमार भीडीसीओ रवि नंदन सिंह, भीबीडीएस सोनिया मंडल, सीफार रिवीजीनल कोऑर्डिनेटर सहित...