गढ़वा, फरवरी 8 -- गढवा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर अंतर्गत निमियाटोला गांव में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को फाइलेरिया (लिम्फैटिक फाइलेरियासिस) रोग के प्रति जागरूक करना, आसन्न एमडीए कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों को जानकारी देना और उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था। रात्रि चौपाल में मकरी पंचायत मुखिया, पीरामल फाउंडेशन से शिवसागर दास, एमटीएस विद्यानंद कुमार, बीटीटी अनुज कुमार और क्षेत्र की सहिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को वीडियो के माध्यम से फाइलेरिया के कारण, मच्छरों के द्वारा इसके फैलाव, दुष्परिणाम जैसे हाथीपांव, हाइड्रोसील और इससे बचाव के उपायों के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई। वीडियो प्रस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.