आरा, मई 16 -- -सहार सीएचसी में आयोजित एमएमडीपी कार्यशाला के दौरान किया गया वितरण सहार, संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में शुक्रवार को एमएमडीपी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मार्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रीवेंशन कार्यशाला का उद्देश्य फाइलेरिया मरीजों को राहत प्रदान करना और जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर कुल 14 फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित की गई, जिसमें रोग प्रबंधन,स्वच्छता और देखभाल से जुड़ी सामग्री शामिल थी। कार्यशाला को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही, जिन्होंने घर-घर जाकर मरीजों को सूचित किया और उन्हें सीएचसी तक लाने का कार्य किया। कार्यशाला में पहुंचे मरीज हाथीपांव (लिम्फैटिक फाइलेरिया) से पीड़ित थे, जिन्हें समय पर देखभाल और जागरूकता की आवश्यकता थी। कार्यक्रम में बीसीएम शिवनाथ प्रसाद और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.