देवरिया, अप्रैल 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों का भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनेगा। -प्रमाण पत्र बनाने को अपर निदेशक मलेरिया ने सभी सीएमओ और अधीक्षक को पत्र भेजा है। प्रमाण पत्र बनने से फाइलेरिया मरीजों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। शरीर के विभिन्न अंगों से दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाता है। दिव्यांग सामान्य व्यक्ति की तरह कार्य नहीं करते हैं। इससे उन्हें दिव्यांग विभाग से पेंशन तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। जिले में 1800 फाइलेरिया के मरीज हैं। यह सभी हाथी पांव रोग से पीड़ित हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति अन्य लोगों की तरह कार्य करने में सक्षम नहीं होते हैं। इससे उन्हे आर्थिक शारीरीक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फाइलेरिया मरीजों की समस्याओं को देखते हुए शासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.