धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन के बाद विद्यार्थियों को लिंफेटिक फाइलेरिया (हाथी पांव) की दवा खिलाई जाएगी। एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान के संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने जिलों को निर्देश जारी किया है। एमडीए-2026 का प्रथम चरण 10 फरवरी से 10 अगस्त तक चलेगा। देशभर के 128 जिलों को लक्षित किया गया है, जिनमें झारखंड के सबसे अधिक प्रभावित 14 जिलों को शामिल किया गया है। सूची में धनबाद, बोकारो, देवघर, गिरिडीह, पाकुड़, साहिबगंज समेत अन्य जिले शामिल हैं। परियोजना ने कहा कि शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में एमडीए गतिविधियों को लागू करने के लिए अलग से निर्देश जारी करें। स्थानीय शिक्षा विभाग को स्वास्थ्य विभाग के जिला व प्रखंड अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने को कहा गया। शिक्षकों से कहा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.