गढ़वा, फरवरी 9 -- मेराल। प्रखंड के बाना गांव स्थित आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर के सभागार में सोमवार को फाइलेरिया जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें सेंटर के छात्राओं को फाइलेरिया बीमारी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर सभी छात्राओं ने फाइलेरिया के दवा खाने और खिलाने के लिए शपथ भी लिया। उक्त संबंध में स्वास्थ्य विभाग के मनीष दूबे ने कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही सेंटर की मैनेजर कुमारी दीपशिखा ने भी छात्राओं को फाइलेरिया के बारे जानकारी दी। मौकेपर स्किल सेंटर के संरक्षक इंजीनियर रंजीत वर्मा, अर्जुन कुमार यादव, ट्रेनर पूजा कुमारी, विशाल कुमार, अलका कुमारी, राहुल कुमार सहित अन्य कर्मी और छात्राएं मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...