बेगुसराय, नवम्बर 30 -- छौड़ाही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपीपर के वार्ड नंबर-8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर फाइलेरिया की पहचान के लिए डॉ.पवन कुमार की अध्यक्षता में जांच शिविर लगाया गया। इसमें 20 साल से ऊपर की महिला व पुरुषों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की गयी। शिविर में 140 इवेन डूसर डिवाइस में 160 लोगों का सैंपल लिया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया शिव कुमारी ने किया। मौके पर बीसीएम दयाराम पासवान, लैब टेक्नीशियन सुधीर कुमार, आशा फैसिलिटेर उमा भारती व आशा ललिता कुमारी, दीपा कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...