रामगढ़, फरवरी 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए)-2026 कार्यक्रम के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा व्यापक जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। यह रैली 9 फरवरी 2026 को जिले के सभी प्रखंडों, सीएलएफ (सीएलएफ) स्तर एवं ग्राम स्तर पर निकाली गई। रैली का उद्देश्य आम जनता को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु सरकार द्वारा निर्धारित डीईसी (डीईसी) एवं एल्बेंडाजोल (एएलबी) की खुराक का शत-प्रतिशत सेवन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक करना था। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की तैयारी के तहत आयोजित किया गया। रैली के दौरान जेएसएलपीएस की एसएचजी सदस्य...