गिरडीह, फरवरी 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय सीएचसी की ओर से शनिवार को मोहनडीह गांव में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त जागरुकता अभियान में ग्रामीणों को फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों को फाइलेरिया रोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कर्मियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी तक एमडीए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान उम्र के हिसाब से सभी व्यक्तियों को दवा खिलानी है। 0-2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को, गर्भवती महिलाओं को, बीमार व्यक्ति को और अत्यंत वृद्ध व्यक्ति को यह दवा नहीं खिलानी है। सीएचसी के बीपीएम मोहन प्रसाद ने कहा कि गांडेय प्रखंड के मोहनडीह गांव में प्रख...