खगडि़या, जनवरी 31 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि फाइलेरिया कार्यक्रम क़ो लेकर शुक्रवार क़ो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी डीलरो के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौक़े पर पिरामल टीम द्वारा फाइलेरिया बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इधर एमओ ने बताया की फाइलेरिया पर रोक लगाने के लिये हर लोगो का सहयोग जरुरी है। सभी लोग अपना जांच कराना सुनिश्चित करें ताकि आपका प्रखंड फाइलेरिया मुक्त हो सके। इस अवसर पर प्रखंड के दर्जनों डीलरों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...