लखीसराय, मार्च 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को सीएस डा. बीपी सिन्हा के अध्यक्षता में फाइलेरिया एवं एईएस/जेई जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए सीएचओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय के बीच से इस गंभीर बीमारी के प्रति बचाव के लिए जागरूकता लाना एवं एईएस/जेई के प्रति लोगों को आगाह करना है। सीएस ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी मादा क्यूलेस मच्छर के काटने से फैलता है। फाइलेरिया दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता का प्रमुख कारण है। इसलिए इस बीमारी से बचाव के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाता है। इस दौरान सभी स्वस्थ लोगों को दवा जरूर खानी चाहिए। ताकि हाथी पांव जैसी गंभीर बीमारी से पूर्णत: बचा जा सके। उन्होंने बताया की एईएस और जेई दोनों ही मस्तिष्क की सूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.