बक्सर, फरवरी 9 -- बोलीं डीएम जीविका के सदस्य व्यापक मोबिलाइजेशन के कार्य को करेंगे दवा खिलाने के लिए सभी विभाग करें सहयोग, दिया निर्देश 10 से 26 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान बक्सर, हमारे संवाददाता। फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर डीएम साहिला ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि बिहार राज्य में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से अभियान चलेगा। यह 10 से 26 फरवरी तक चलाया जाएगा। 11 फरवरी 2026 को मेगा अभियान के तहत विशेष रूप से मेगा कैंप दिवस मनाया जाएगा। इस मेगा कैंप मॉडल के माध्यम से प्रत्येक गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया जाएगा। इस दिन लाभार्थियों, विशेषकर जीविका दीदियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दवा सेवन पूर्णतः...