देवघर, फरवरी 6 -- करौं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलकर में करौं एवं मारगोमुंडा प्रखंड के पर्यवेक्षकों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। आगामी 10 फरवरी से आयोजित होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन एमडीएम प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण में विस्तार से जानकारी दी गई। फाइलेरिया निरोधी कार्यक्रम 10 फरवरी से बुथों में चलाया जाएगा और लोगों को दवाई का डोज दिया जाएगा। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने कहा कि दवाई खाने के बाद अगर किसी को बुखार या उल्टी आदि आता है तो घबराने की कोई बात नहीं है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए कुछ महत्वपूर्ण दवाई दें l कुछ घंटों में उसका सारा परेशानी दुर हो जाएगा। प्रशिक्षण देते हुऎ फाइलेरिया विभाग के डब्लू कुमार ने बताया की यह बीमारी मच्छर के काटने के बाद होता है। इसक...