गोपालगंज, फरवरी 14 -- भोरे। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फाइलेरिया उन्मूलन पखवारा के तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाई जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को नोनिया छापर गांव में घर घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की जानकारी देते हुए दवा सेवन की विधि बताई गई। बताया जाता है कि 27 फरवरी तक यह पखवारा चलेगा। इस दौरान लोगों को बीमारी से बचाव के लिए दवा दी जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों को मच्छरजनित रोगों से बचाव, साफ-सफाई रखने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली दवा का नियमित सेवन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...