जमुई, जनवरी 30 -- सोनो। निज संवाददाता आगामी 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाला फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर गुरुवार को बीडीओ पंकज कुमार की अध्यक्षता में समन्वयक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। फलेरिया उन्नमूलन अभियान के लेकर फरवरी माह में चलने वाला 25 दिवसीय कार्यक्रम पर बिस्तार से चर्चा करते हुए पिरामल संस्था के कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत 132 टीमें बनाई गई हैं। जो घर-घर जाकर सभी पात्र लोगों को दवा खिलाएंगी। इसके अलावा तीन दिन तक स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर छात्रों को भी दवा दी जाएगी। कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाली गंभीर बीमारी है। यह...