जहानाबाद, फरवरी 6 -- काको ,निज संवाददाता। प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी और सफल ढंग से संचालित करने को लेकर प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार मिश्र एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद ने की। बैठक के दौरान अभियान से जुड़े सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्मुखीकरण किया गया। अधिकारियों ने दवा वितरण, जन-जागरूकता और निगरानी कार्यों को पूरी गंभीरता से करने का निर्देश दिया, ताकि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रवेक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को पूरी तरह सफल बनाने का आश्वासन दिया। बैठक में अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.