सिमडेगा, जनवरी 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आगामी एमडीए राउंड की तैयारियों की समीक्षा एवं रणनीति तय की गई। बैठक में बताया गया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले में एमडीए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनजागरूकता अभियान के साथ-साथ एलबेंडाजोल, आईभरमेक्टीन एवं डीईसी दवाओं का वितरण किया जाएगा। सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद ने बताया कि आईभरमेक्टीन, एलबेंडाजोल और डीईसी दवाओं के नियमित सेवन से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से कोलेबिरा एवं सिमडेगा प्रखंड में संचालित किया जाएगा। जहां कुल 2,09,944 लोगों को दवा खिलान...