कोडरमा, जनवरी 5 -- कोडरमा। फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के उद्देश्य से अभियान के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय एक दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर कार्यशाला का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय, कोडरमा के सभागार में किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर के प्रशिक्षकों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन, वितरण एवं प्रतिकूल घटनाओं के प्रबंधन की विस्तृत जानकारी देना था, ताकि वे प्रखंड स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रभावी रूप से प्रशिक्षित कर सकें। कार्यशाला में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत तीन दवाएं का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में कराया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया गया कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी पात्र व्यक्तियों के लिए दवा सेवन अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...