गोपालगंज, फरवरी 4 -- गोपालगंज,नगर संवाददाता। जिले में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के उद्देश्य से 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के 13 प्रखंडों में लाभुकों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जाएगा।जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुषमा शरण ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए अंतरविभागीय समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पंचायती राज, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, नगर निकाय, आपूर्ति विभाग, जीविका, एनसीसी सहित अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी। इस क्रम में पात्र व्यक्तियों को डीईसी 100 एमजी एवं एल्बेंडाजोल की गोलियां दी जाएंगी। दो वर्ष से ...