गोपालगंज, जनवरी 16 -- गोपालगंज,नगर संवाददाता। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 10 फरवरी से जिलेभर में सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल स्थित एनआरसी भवन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह जिला कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुषमा शरण ने की। इस दौरान जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम एवं वीबीडीएस को अभियान से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 20 सदस्यीय जिला कोर ग्रुप की भूमिका को अहम बताया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के नेतृत्व में गठित पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म के सक्रिय सदस्यों को जोड़कर इस कोर ग्रुप का गठन किया गया है, जो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.