मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में मंगलवार से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा खिलाने का अभियान शुरू हो गया। सदर अस्पताल में सीएस डॉ अजय कुमार, डीपीएम रेहान अशरफ और जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ सुधीर कुमार और डब्ल्यूएचओ की डॉ माधुरी ने अभियान की शुरुआत की। पहले दिन किसी भी जगह से दवा के विपरीत असर की सूचना कंट्रोल रूम में नहीं आयी। सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक रणनीति तैयार की है। स्वास्थ्य कर्मियों का दल अगले कुछ दिनों तक घर-घर जाकर अपनी उपस्थिति में लोगों को दवा खिलाएगा। इस दौरान एलबेंडाजोल, आईवरमेकटिन और डीईसी की गोलियां सभी पात्र व्यक्तियों को खिलाई जा रही हैं। डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि दवा सेवन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। अधि...