धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता फाइलेरिया उन्मूलन के तहत 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम को लेकर सोमवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्घाटन सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार और वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। रैली में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को फाइलेरिया के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और एमडीए कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया रोधी दवा अनिवार्य रूप से लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि साल में एक बार दवा का सेवन कर फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...