मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- मुजफ्फरपुर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेनिंग कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। अगले माह से चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद क्रमवार एएनएम और लैब टेक्नीशियन (एलटी) को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि शीघ्र तय की जाएगी। प्रत्येक प्रखंड से नामित कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। ट्रेनिंग में फाइलेरिया की पहचान, दवा वितरण, निगरानी और फॉलोअप से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सरकार ने विशेष अभियान की योजना बनाई है। प्रशिक्षित कर्मियों की मदद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.