बेगुसराय, नवम्बर 30 -- नावकोठी। महेशवाड़ा पंचायत अंतर्गत बभनगामा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शनिवार की रात रात्रि रक्त पट संग्रह किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि फाइलेरिया का वाहक परजीवी रात्रि में अधिक सक्रिय होता है। इसी कारण इसकी जांच हेतु रात में ही रक्त नमूना लिया जाता है। उन्होंने बताया कि बभनगामा में लगभग 300 लोगों के रक्त नमूने एकत्र किए गए हैं। इन नमूनों की जांच के बाद फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्तियों की पहचान की जाएगी और उन्हें नियमित रूप से दवा दी जाएगी। दवा सेवन से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। रक्त संग्रह अभियान में बीसीएम उषा कुमारी, एलटी पंकज कुमार जोशी, सीएचओ राजा कुमार, विक्रांत कुमार, सूर्य भूषण कुमार, आशा फेसिलिटेटर संगीता कुमारी, आशा मुनचुन कुमारी व अन्य लोग उपस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.