गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राज्य सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एमडीए कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संबंधित कर्मियों और उनके आश्रितों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जानकारी दी गई कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम वर्तमान में राज्य के गढ़वा जिले के सभी सीएचसी/पीएचसी क्षेत्रों (धुरकी, मझिआंव और भंडरिया को छोड़कर और गढ़वा शहरी क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 01 से 02 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली और दो वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को (गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर) फाइलेरिया रोधी दवा (डीईसी टै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.