गिरडीह, फरवरी 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बुधवार को चिकित्सा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एल्बेंडाजोल दवा खिलाने के कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में दस से पच्चीस फरवरी तक चलनेवाले इस अभियान में कुल 2 लाख 15 हजार 841 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लक्ष्य के विरुद्ध दो दिनों तक चलनेवाले अभियान में कुल 48524 लोगों को दवा खिलाई गई। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह, डब्ल्यूएचओ के मानिटर मोहम्मद मुशर्रफ, पीरामल फाउंडेशन के अनिल कुमार, रॉयल कुमार, प्रभारी एमटीएस मोहम्मद संताज, सीएचओ जितेंद्र खत्री, योगेंद्र रावत, नंदनी भारती, एएनएम किरण कुमारी, फूल कुमारी, सुपरवाइजर कुमारी सुनीता, चंदन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी ह...