शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शाहजहांपुर जनपद में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन (एमडीए-आईडीए) अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जिले के 16 में से 13 ब्लॉकों में संचालित किया जाएगा। तीन ब्लॉकों में माइक्रोफाइलेरिया दर एक प्रतिशत से कम होने के कारण वहां इस वर्ष अभियान नहीं होगा। इस अभियान के अंतर्गत कुल 30,09,592 लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 2,832 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 5,000 से अधिक आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में तैनात रहेंगी। प्रत्येक टीम में एक पुरुष सदस्य की तैनाती सुनिश्चित की गई है। निगरानी के लिए 499 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर और लाइलाज रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.