पाकुड़, जनवरी 9 -- फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की बीएलटीएफ की बैठक महेशपुर, एक संवाददाता। बीडीओ के कार्यालय कक्ष में गुरूवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलने वाले एमडीए-आईडीए (फाइलेरिया उन्मूलन) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सभी विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि कर्मियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा कर रणनीति तैयार की। बीडीओ ने जेएसएलपीएस कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक घर में निर्धारित तिथि में लोगों को फाइलेरिया की दवा निश्चित रूप से खिलाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही 10 जनवरी को शिक्षा विभाग की ओर से होने वाले मासिक गुरू-गोष्ठी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी जाकर शिक्षकों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए...