मुंगेर, फरवरी 3 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्व जन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की गई। प्रशिक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परवेज अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक मो. अफ़्फ़ाक, बीसीएम नीतीश कुमार, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि प्रिंस कुमार, परमजीत कुमार और वीबीडीएस आशीष कुमार मौजूद थे। आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर ने बताया कि कार्यक्रम 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें 14 दिनों तक घर-घर दवा वितरण किया जाएगा। जबकि शेष 3 दिनों में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर लगाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.