जहानाबाद, फरवरी 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित रेफरल अस्पताल सभा कक्ष में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 फरवरी से शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन महा अभियान को सफलता को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि अपने विभाग के अधीनस्थ कर्मियों को इसके लिए जागरूक करें। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात अखौरी ने बताया कि 2 वर्ष ऊपर के सभी लोग इस दवा का सेवन कर सकते हैं इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह दावा साल में एक बार खिलाई जाती है। दवा खाने के बाद भविष्य में फाइलेरिया रोग होने की संभावना नहीं रहती है। फाइलेरिया एक संक्रामक बीमारी है। जिन लोगों को यह रोग हो जाता है उन्हें ...