गुमला, फरवरी 3 -- जारी, प्रतिनिधि। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जारी स्वास्थ्य केंद्र में सहिया-सेविकाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाना और सभी पात्र लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करना रहा। 10 से 25 फरवरी तक प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया से बचाव के लिए सभी पात्र व्यक्तियों को दवा खिलाई जाएगी।डुमरी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अलबेल केरकेट्टा की मौजूदगी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की रूपा कुमारी एवं डब्लूएचओ के सुरेश कुमार ने फाइलेरिया उन्मूलन, दवा सेवन की प्रक्रिया और सावधानियों की जानकारी दी।मौके पर सीएचसी डुमरी के ओमप्रकाश, चैनपुर से प्रवीण केरकेट्टा, पवन चिक बड़ाईक, अनूप कुमार, सचित सलिल कुजूर, विनय कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.