गिरडीह, फरवरी 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को मुखिया, पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक को एमडीए कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। 10 से 25 फरवरी तक चलनेवाले अभियान को लेकर डुमरी रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश महतो ने फाइलेरिया की पहचान, लक्षण और उपचार की जानकारी दी। साथ ही उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को खिलाई जानेवाली दवाई की खुराक की भी जानकारी देते हुए दवा कैसे और कब खाना है तथा किन्हें नहीं खाना है। उन सभी बातों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। बताया कि फाइलेरिया की दवाई खाली पेट, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को दवाई नहीं खाना है। अभियान की सफलता में सभी मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता आवश्यक है। बताया कि कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.