कटिहार, फरवरी 10 -- बरारी,संवाद सूत्र। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया रोग की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर व्यापक अभियान की शुरुआत की जा रही है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि प्रखंड में यह अभियान 10 फरवरी से शुरू होगा। जबकि 11 फरवरी को प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा।बीडीओ ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में कुल 1 लाख 13 हजार 720 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने आम जनता से अपील की है कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी लोग निर्धारित तिथि पर दवा का सेवन अवश्य करें और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें।अभियान की सफलता के लिए प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं स्वयंसेवक घर-घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.