सिमडेगा, फरवरी 11 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि, लचरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को फाइलेरिया की दवा का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। एवं बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। अभियान का उद्देश्य समाज को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करना तथा जन-जन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को फाइलेरिया रोग के कारण,लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी को नियमित रूप से दवा लेने एवं स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। ...