समस्तीपुर, फरवरी 24 -- सिंघिया। बीडीओ विवेक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड कार्यालय में टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें 25 से 27 फरवरी तक विशेष अभियान की विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बताया गया कि अभियान की सफलता के लिए माइक्रो प्लान के तहत सर्वजन दवा सेवन के लिए प्रखंड में कुल 103 स्कूलों को चिन्हित किया गया है। जहा अब तक दवा सेवन से छूटे शिक्षकों, छात्र छात्राएं व ग्रामीणों को एमडीए दवा का सेवन कराना सुनिश्चित किया गया है। बैठक में बीडीओ विवेक रंजन की ओर से निर्देश दिया गया कि सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकगण मध्याह्न भोजन के बाद उपस्थित शत प्रतिशत बच्चों को फाइलेरिया की रोकथाम के लिए सर्वजन दवा का सेवन कराने में सहयोग करें। मौके पर सीएचसी सिंघिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.