लखीसराय, फरवरी 7 -- लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को डीडीसी सुमित कुमार के अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन सर्वजन दवा सेवन अभियान की सफलता के लिए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की बैठक हुई। बैठक स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पिरामल स्वास्थ्य ने आयोजित किया। जिसमें 10 फरवरी को होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं एमडीए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान की तैयारी का समीक्षा किया गया। डीसीसी ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में दवा सेवन अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं। विशेष रूप से घर-घर जाकर दवा खिलाने, लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करने व अफवाह को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। यह भी निर्देश द...