बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- दवा खाकर डीएम व विधायक ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ जिले के लोगों से दवा खाने की अपील, घर-घर जाएंगे कर्मी एक लाख 92 हजार लोगों को दवा खिलाने का है लक्ष्य फोटो 10 शेखपुरा 02 - शहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में फाइलेरिया रोधी दवा खाते डीएम शेखर आनंद व विधायक रणधीर कुमार सोनी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डीएम शेखर आनंद और विधायक रणधीर कुमार सोनी खुद फाइलेरिया रोधी दवा खाकर इसकी शुरुआत की। इस दौरान डीएम ने जिलेवासियों से दवा सेवन करने की अपील की। ताकि फाइलेरिया की बीमारी को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी घर- घर पहुंच कर लोगों को दवा खिलाएंगे। फाइलेरि...