गया, जनवरी 15 -- जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को तीन प्रकार की फाइलेरियारोधी दवाओं का सेवन कराएंगे, जिनमें आइवरमेक्टिन, डीईसी और अल्बेंडाजोल शामिल हैं। दवा का सेवन उम्र और लंबाई के आधार पर कराया जाएगा। यह जानकारी शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एम. ई. हक ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को अपने सामने ही दवा का सेवन कराया जाएगा। दवाओं का केवल वितरण नहीं किया जाएगा, बल्कि प्रत्यक्ष निगरानी में सेवन अनिवार्य होगा। यह अभियान मानपुर और परैया प्रखंड को छोड़कर जिले के शेष 22 प्रखंडों तथा सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.