मुंगेर, फरवरी 8 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग की नई कार्य प्रणाली, विशेषकर फाइलेरिया अभियान के दौरान नाखून पर पॉलिश कर मार्किंग करने के निर्देश का कड़ा विरोध किया है। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि, आशा कार्यकर्ता फाइलेरिया अभियान में सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन हाथ पकड़कर नाखून रंगने जैसी प्रक्रिया से वे असहज महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि, अधिकारियों द्वारा काम का दवाब बढ़ाया जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि, यदि कार्य प्रणाली और लंबित मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया, तो आशा कार्यकर्ता किसी भी नए अभियान में भाग नहीं लेंगी। इस दौरान अध्यक्ष उषा देवी, कल्याणी देवी, हीरा देवी, सुनीता कुमारी, सविता कुमारी सहित बड़ी संख्या में आश...