लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सफाईकर्मचारियों की स्थापना का पटल देख रहे कर्मचारी मनोज शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सीडीओ की पहल पर शुरू की गई कर्मचारी दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें सफाई कर्मियों ने पटल कर्मचारी से सम्बंधित की थी। इसके अलावा एक दिन पहले सीडीओ के निरीक्षण में भी सफाई कर्मियों के देयकों सम्बंधित फाइलें पेंडिंग देख सीडीओ का पारा चढ़ गया। सीडीओ के निर्देश पर मनोज शुक्ला को निलंबित किया गया है। डीपीआरओ कार्यालय में तैनात मनोज शुक्ला के पास सफाई कर्मियों की स्थापना का 10 ब्लाकों का काम था। सफाई कर्मचारियों की पत्रावलियों का निस्तारण न करने की लगातार शिकायतें सफाईकर्मचारी कर रहे थे। कर्मचारी दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें आने पर चेतावनी नोटिस भी जारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.