हापुड़, सितम्बर 12 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सीतादेई में स्थित एक फाइबर और बायोटेक फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह को शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों और लोगों की मदद में कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। लेकिन आग लगने से लाखों रुपये का सामान चल गया। जानकारी के अनुसार ग्राम काठीखेड़ा निवासी जितेंद्र कुमार की ग्राम सीतादेई में अंकिता फाइबर एंड बायोटेक फैक्ट्री के नाम से फैक्ट्री है। जिसमें फाइबर, प्लास्टिक की शीट बनाई जाती है। गुरुवार की सुबह को अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग काफी बढ़ गई। फैक्ट्री से काला धुआंं आसमान में तेजी से फैलने लगा। धुआं देख आसपास के लोग भी मौ...