सहारनपुर, अप्रैल 15 -- सहारनपुर। सरसावा क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारी से 5.92 लाख रुपये लूटने के बाद गोली मारकर हत्या करने वाले चार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों की एक गोली थाना सरसावा इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी, इससे वह बाल-बाल बच गए। चारों बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, तीन तमंचे, पांच कारतूस, 1.50 लाख की नकदी, दो बाइक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। वारदात की साजिश मृतक फाइनेंस कर्मचारी आशीष त्यागी के पड़ोस में ही रहने वाले बदमाश ने रची थी। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना सरसावा पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि नकुड़ रोड पर निर्माणाधीन कॉलोनी में चार संदिग्ध युवक लूट की वारदात करने के इरादे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.