हापुड़, मार्च 6 -- मेरठ रोड स्थित फाइनेंस कंपनी के फील्ड स्टाफ पद पर कार्यरत कर्मचारी ने लोन की किस्तों के कलेक्शन किए 2.20 लाख रुपए हड़प लिए और फरार हो गया। आरोपी व उसके परिजन ने कंपनी के मैनेजर को भुगत लेने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ रोड स्थित भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के मैनेजर योगेश कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उनकी कंपनी का कार्य गरीब व जरूरतमंद लोगों को आसान केवाईसी पर छोटा लोन देना है। लोन की धनराशि को कंपनी द्वारा छोटी व आसान किस्तों में वसूला जाता है। कंपनी में जिला बागपत के थाना व गांव बिनौली का अक्षित धामा फील्ड स्टाफ के पद पर काम करता है। अक्षित धामा का कार्य कंपनी के लोन मेंबरों को लोन बांटना व किस्तों में कलेक्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.