बांदा, नवम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने किस्त न जमा होने पर किसान का ट्रैक्टर जब्त कर लिया पर उसे कंपनी में न जमा कर दूसरी जगह बेच लिया और और पैसे हजम कर गया। ट्रैक्टर जब्त होने के बाद भी किसान पर ब्याज बढ़ता गया और करीब 3.30 लाख का कर्ज हो गया। पीड़ित किसान ने मैनेजर से बात की तो साथियों के साथ मिलकर उसने गाली-गलौज की और धमकाया। गिरवां थाने की पुलिस ने मैनेजर सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी कि रिपोर्ट दर्ज की है। गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा निवादा गांव निवासी आशुतोष ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने एलएनटी कंपनी से वित्तीय सहायता लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। तिमाही किस्त 43,200 रुपये थी। बताया कि परेशानी के कारण एक किस्त न देने पर मैनेजर विकास दीक्षित ने बेंदा गांव निवासी रणविजय सिंह को ट्रैक्टर खींचने के लिए भेजा था। 15...