गोरखपुर, मार्च 2 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज स्थित चोला मंडलम इन्वेस्टमेंट व फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी ने अपने पूर्व कर्मचारी उमेश तिवारी पर मारपीट का आरोप लगाया हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी है। तहरीर में प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी ने कहा है कि वह अपने बड़हलगंज शाखा में 28 फरवरी की शाम एआरएम अभिषेक कुमार के साथ बैठकर कंपनी का कार्य कर रहा था। इस बीच पूर्व कर्मचारी उमेश तिवारी चार लोगों के साथ पहुंच कर मारपीट करने लगा, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। अभिषेक का सिर फट गया। पुलिस ने उमेश व एक अज्ञात खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.