बगहा, जनवरी 21 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर के सुप्रिया रोड स्थित फाइनेंस कंपनी मुथुट माइक्रो फीन के प्रबंधक के विरूद्ध 32 लाख 16 हजार 532 रुपये की ठगी करने के मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ने एफआईआर दर्ज करायी है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक समस्तीपुर के केवल निजामत निवासी रंजीत दास ने एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें बेतिया के शाखा प्रबंधक शिवहर जिला के रामपुर्याडु परराही निवासी मो. समीर को नामजद किया गया है। छानबीन कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत दास ने बताया है कि सुप्रिया रोड स्थित शाखा से ग्रामीण और शहरी महिलाओं को रोजगार देने के लिए अल्पकालिक ऋण योजना के तहत व्यवसाय हो रहा था। ग्राहकों से सप्ताहिक व मासिक लोन की किस्त उनके घर पर एकत्रित करने के बाद कार...