कानपुर, मार्च 29 -- चकेरी। सनिगवां निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने जबरन घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने तीन नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सनिगवां के गायत्री नगर निवासी रोशनी जायसवाल के अनुसार बीती 25 मार्च की दोपहर को कई लोग घर पर आये दरवाजा पीटने लगे। पूछने पर बताया कि वे लोग एक निजी फाइनेंस कंपनी से आये हैं। तीन आरोपितों ने अपने नाम मिराज, अतुल और अंश बताया। इस पर रोशनी ने घर में महिलाओं और बच्चों के अलावा किसी पुरुष के न होने की बात कही। लेकिन आरोपित दरवाजा पीटते रहे। बताया गया कि उनके मानसिक विक्षिप्त जेठ ने दरवाजा खोल दिया। तभी आरोपित अंदर घुस आये और मारपीट कर तोड़फोड़ करने लगे। आरोपितों ने उनके पति दिलीप को बोल देना कहकर धमकाने लगे। पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.