मुंगेर, जनवरी 8 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर वाहन जब्त करने का मामला सामने आया है। जमुई जिला अंतर्गत लक्ष्मीपुर थाना के दोनहरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने गंगटा थाना में आवेदन देकर बताया है, कि कुछ लोगों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उनका ट्रैक्टर जब्त कर लिया। ट्रैक्टर गंगटा एवं मिल्की के बीच स्थित एक लाइन होटल के पास है। प्रभारी थानाध्यक्ष अराधना कुमारी ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार ग्राम दोनहरा, थाना लक्ष्मीपुर, जिला जमुई निवासी के आवेदन के आलोक में गंगटा थाना पुलिस ने उक्त लाइन होटल के पास से ट्रैक्टर को कब्जे में में लेते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे सघन पूछताछ की जा रही है। साथ ही वाहन मालिक से भी वाहन से संबंधित कागजात मंगवाकर जांच की जा रही है। इधर एक- दो मोटरसाइकिल की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.