संतकबीरनगर, नवम्बर 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बेलौहा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की देर शाम कुछ मनबढ़ों ने एक प्राइवेट बैंक के शाखा प्रबंधक और कलेक्शन एजेंट समेत तीन की पिटाई कर दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने शाखा प्रबंधक के गले को दबा दिया और पिस्टल के बट के प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान शाखा प्रबंधक के गले से सोने की चेन, घड़ी और 34 हजार रुपये नकदी गायब हो गया। शनिवार की शाम को पीड़ित ने कोतवाली खलीलाबाद पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी एवं एक निजी बैंक के बस्ती शाखा के प्रबंधक दीपक सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह का आरोप है कि उसके बैंक से कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने एक ई-रिक्शा का फाइनेंस कराया है। शुक्र...